हांसी, 2 अप्रैल : सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हरीश धमीजा ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हम सब्जी मंडियों के आढ़ती मार्केट बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा पीडि़त थे। इसलिए हमारी लंबे समय से डिमांड थी मंडियों को कर्मचारी मुक्त किया जाए तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा फल एवं सब्जियों पर टैक्स जो कि 1 प्रतशित था उसको समाप्त करते हुए मार्केट फीस को रोजाना की बजाए वार्षिक यानी एक मुश्त करने की मनोहर सौगात दी थी। उस उल्लेखनीय और ऐतिहासिक निर्णय करने के लिए कल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश की लगभग सभी मंडियों से आए स्थानीय प्रतिनिधि और प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश प्रधान राज कक्कड़ के नेतृत्व में हरियाणा की लोकप्रिय भाजपा सरकार के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी और निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया और उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाई अब निडर और आजाद हो कर काम करें कोई अधिकारी आपको तंग नही करेगा।
इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आढ़तियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से किसानों और व्यापारी वर्ग की हितैषी रही है। वह किसानों और आढ़तियों को सुख सुविधा प्रदान करने के लिए वचन बद्ध है और आढ़ती वर्ग खुलकर निश्चितता से कार्य करे ऐसी व्यवस्था मनोहर सरकार ने करने के लिए ही ऐसा निर्णय लिया था और हम इस व्यवस्था को और भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे ताकि सभी आढ़ती आजादी से कार्य कर सकें। धमीजा ने आगे बताया कि इस धन्यवाद समारोह के आयोजन में प्रमुख भूमिका में मुख्यमंत्री के पीए भारत भूषण भारती और बाल किशन चेयरमैन व हांसी के भाजपा नेता राजेश ठकराल थे सीवन से भाजपा नेता सतीश मुंजाल का भी बहुत सहयोग रहा। धमीजा ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राज कक्कड़ ने वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी और निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर और बुका भेंट कर के सम्मानित किया।
फिर वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी को उपप्रधान ब्रिज मोहन और सचिव हरीश धमीजा ने तिलक लगाकर बुके भेंट किए और हांसी के पेड़ो से राजेश ठकराल ने मुंह मीठा करवाया,सतीश मुंजाल और राजेंद्र नारंग ने शाल भेंट की फिर वहां पहुंचे हुए प्रतिनिधि मंडल के सदस्य लवली सपड़ा, राजेंद्र ठकराल,कृष्ण सचदेवा,अमरनाथ बिरला, विकास बठला,काला आहूजा, सुरेश जुनेजा, सीताराम सैनी, रणबीर पहलवान, राजेंद्र नारंग, रमेश भूटानी, हरीश चराया, मोहित गुंबर, दीपक महता, वीरेंद्र सतीजा व अन्य सभी आढ़तियों ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर धन्यवाद किया।

Leave a Reply