धरना स्थल पर 23 मार्च को लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाएंगे-एसकेएम

हिसार, 18 मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार का बेमियादी धरना आज 76वें दिन भी जारी रहा। आज धरने की अध्यक्षता सुरजभान डाया ने की। मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग कि गई मीटिंग कि आज संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार कि मीटिंग कि अध्यक्षता बुद्धराम खासा ने की।किसान नेताओं ने कहा कि बीमा क्लेम के पैसे किसानों के खातों में कितने आए,कई गांव के अभी तक नहीं आए है। कुछ गांव के जितने पैसे आने चाहिए थे उसके मुताबिक बहुत ही कम आए है। सरदानन्द राजली ने बताया कि 23 तारीख को शहीदी दिवस के मौके पर लोकतंत्र बचाओ दिवस धरना स्थल पर मनाया जाएगा। उसके बाद एसकेएम कि जिला कमेटी की मीटिंग करेंगे बीमा क्लेम, मुआवजा आदि मांगों को लेकर प्रसाशन से जवाब तलब किया जाएगा और गांव वाईज कितना बीमा क्लेम बनता था कितना खातों में डाला गया हर गांव की जानकारी ली जाऐगी और सर्वसहमति से आगामी आंदोलन की रुप रेखा बनाई जाएगी। एसकेएम कि मीटिंग में सभी संगठनों के प्रमुख साथी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.