राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत तय, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत निश्चितराजस्थान में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी, कांग्रेस के 18 बड़े मंत्री चल रहे पीछे

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत तय, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत निश्चितराजस्थान में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी, कांग्रेस के 18 बड़े मंत्री चल रहे पीछे



पाठकपक्ष न्यूज
नई दिल्ली, दिसम्बर : देश के चार राज्यों में हुए चुनावों के नजीते आज यानि रविवार को दोपहर तक लगभग स्पष्ट हो गए। तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा


सरकार बनना लगभग तय सा लग
रहा है वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने C का बिगुल फूंक दिया है। इस चुनाव में राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना दिख रही है। राजस्थान में कांग्रेस के 18 बड़े मंत्री पीछे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है । चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दोपहर बाद तक भाजपा 112 सीटों पर आगे चल रही थी और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है, वहीं, 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। एक सीट भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत ली है। वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो दोपहर तक बीजेपी 163 सीटों पर आगे चल रही थी तो कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही थी।
छत्तीसगढ़ में 53 पर बीजेपी, कांग्रेस 34 पर आगे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा की लगभग हार दिखाई दे रही है यहां कांग्रेस 66,
बीआरएस 39 और बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों नतीजे घोषित हो रहे हैं. इनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को पटखनी दी है. छत्तीसगढ़ के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, क्योंकि ज्यादातर प्री-पोल और एग्जिट पोल सर्वे में यहां कांग्रेस की वापसी की संभावना जताई गई थी लेकिन वास्तविक नतीजे अब सबके सामने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव परिणाम वाले दिन ही विपक्षी दलों के नेताओं से फोन के जरिए संपर्क किया और 6 दिसंबर को गठन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (हृष्ठ) से मुकाबला करने के लिए किया गया था । इसका गठन जुलाई 2023 में बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक के दौरान किया गया था। पिछली विपक्षी बैठक की मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने की थी और इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।
इन सीटों के नतीजे आए
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की हार लगभग तय हो गई है। आमेर सीट पर वे कांग्रेस के प्रशांत शर्मा 7624 वोट से पीछे चल रहे हैं। आखिरी राउंड में करीब 8 हजार वोटों की गिनती बाकी है। बहरोड़ से भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव जीत गए हैं। उन्हें 69,143 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 16,815 रहा। वहीं निर्दलीय बलजीत यादव को 52,328 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव 45,601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूदू में बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीते। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 18 राउंड के बाद 32,873 की लीड बैरवा के पास है। अब केवल 13 हजार वोटों की गिनती शेष है, ये वोट भी नागर को मिलेंगे तो वे जीत नहीं पाएंगे। पिंडवाड़ा (सिरोही) सीट से भाजपा के समाराम गरासिया जीत गए हैं। भाजपा के समाराम को 70 हजार 83 वोट मिले, वहीं कांग्रेस कके 56 हजार 917 वोट हासिल हुए। समाराम गरासिया 13 हजार 166 वोट से जीते। चौरासी सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोट से हराया है। कटारा को 41 हजार 984 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने इसकी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अजमेर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल जीत गई है। उन्हें 71,319 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 4446 रहा। वहीं कांग्रेस की द्रोपदी कोली को 66,873 वोट मिले।
जानें, राजस्थान में बागियों में कौन आगे
9
चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.