अपने व पराए की पहचान करके राष्ट्रहित में मतदान करें नारनौंद की जनता : कैप्टन अभिमन्यु

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 मई : नारनौंद विधानसभा क्षेत्र जनता अपने व पराए की पहचान करके मतदान करेगी। यहां की जनता राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर मतदान करेगी और भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को भारी मतों से जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने पैतृक गांव खांडाखेड़ी में भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। दोनों नेताओं ने लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा किया क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में वोटों की अपील की। कैप्टन अभिमन्यु ने जनसभाओं के दौरान कांग्रेस, जजपा व इनेलो को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने इन पार्टियों को बाप-बेटों की पार्टी बताया और कहा कि केवल घर व परिवार तक सोच रखने वाली पार्टी जनता का भला नहीं सोच सकती। उन्होंने नारनौंद क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अपना एक-एक कीमती वोट भाजपा के पक्ष में देकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.