क्षेत्र के विकास व विकसित भारत के लिए चौ. रणजीत सिंह को सफल बनाएं : इंदिरा देवी

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 मई :  हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी ने वोटों की अपील करते हुुए उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने जबरदस्त प्रचार अभियान चलाते हुए अपने पति के पक्ष में समर्थन जुटाया। उचाना विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं व जलपान कार्यक्रम करते हुए इंंदिरा देवी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह साफ छवि के व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। वे जनता के कार्यों को अपना कार्य मानते हुए उनको पूरा करना प्राथमिकता समझते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है, उसके इतिहास से हर कोई वाकिफ है। क्षेत्रवासी कभी नहीं चाहेंगे कि जिस व्यक्ति का इतिहासि गुंडागर्दी वाला रहा हो, उसे अपने क्षेत्र का सांसद क्यों बनाया जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि क्षेत्र के समुचित विकास व देश को विकसित बनाने के लिए अपने हितैैषी की पहचान करे और अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर देकर चौ. रणजीत सिंह को विजयी बनाएं। सेक्टर 33 आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मबीर पानू ने बताया कि अपने जनसंपर्क अभियान के तहत इंदिरा देवी ने बोबुआ, उदयपुर, लितानी, उचाना गांव, खापड़ व घासो खुर्द का दौरा किया और वोटों की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.