बवानीखेड़ी हलके के दर्जनों गांवों का जयप्रकाश ने किया दौरा
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत गांव चांग से की। इसके बाद ढाणी हरसुख, रेवाड़ी खेड़ा, सैय, कालिंगा, खरक, सरसा घोगड़ा, निनान, पालुवास, नाथूवास गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। सभी गांवों में फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश को सम्मानित किया। जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि गांव-गांव में भाजपा-जजपा के प्रत्याशियों को लेकर भारी रोष देखने को मिल रहा है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के सम्मान में लोग फूलों की वर्षा कर रहे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि लोग भाजपा के शासन से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं और इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फैंकने का मन बना चुके हैं। हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस की लहर चल रही है। देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना इस बार तय है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने बवानीखेड़ा हलके के दौरे पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। गांव सैय और कालिंगा में जनसमूह को संबोधित करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि सभी गांवों में हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, संदीप तंवर, मास्टर सतबीर रतेरा, पालाराम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply