पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 29 मई : आकार वेलफेयर सोसायटी ने हिसार गंगवा रोड स्थित गोदारा फार्म हाउस पर पक्षियों के लिए मिट्टी से बने घोंसले लगाने का कार्य किया। इन दिनों बढ़ते तापमान में जहां आम जन जीवन बेहाल हैं वहीं पशु-पक्षी भी अछूते नहीं है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के कारण पक्षियों और जानवरों को दाना, पानी और आसरा के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए सोसाइटी ने हिसार गंगवा रोड स्तिथ गोदारा फार्म हाउस पर पक्षियों के लिए मिटटी से बने घोंसले लगाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर फार्म हाउस के मालिक दिनेश गोदारा, संस्था के अध्यक्ष सुमित कुमार, सचिव संदीप कुमार, नरेंदर कुमार, अजय कुमार सैनी, डॉ सुशील बिजला, जितेंदर गोस्वामी, उमेश नामदेव, निकुंज व नैनिका उपस्थित थे। टीम ने इस कार्य में टीम ने लोगों को पक्षियों के लिए दाना, पानी और आसरा देने के लिए प्रेरित किया। टीम सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी टीम द्वारा पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे अभियान की शुरुआत की गई थी। जहां सोसायटी के सदस्यों ने कॉलोनीवासियों को पक्षियों के लिए मिटटी से बने सकोरे भेंट किए थे। जिसका लोगों ने भरपूर सहयोग किया था। सोसायटी की तरफ से लोगों से अपील की गई कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्धन में पक्षियों की अहम भूमिका रहती है तथा पशु-पक्षियों को इस भीषण गर्मी में दाना-पानी व आसरा देना इंसानियत व पुण्य का कार्य है।

Leave a Reply