भाजपा साउथ में साफ, उत्तर भारत में हाफ, ग्राफ गया नीचे : भूपेंद्र हुड्डा
हिसार, 6 मई : इंडिया गठबधन के हिसार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जयप्रकाश ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व जयप्रकाश का दिल्ली बाईपास रोड़ स्थित ब्लू बर्ड ट्यूरिजम से रोड़ शुरू हुआ।
रोड़ शो के दौरान उमड़े हजारों के जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप जयप्रकाश को लाखों-लाख वोटों से जीताने का काम करें। आने वाले विधानसभा में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार मैं थारी ल्यादूंगा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश जैसा ईमानादार , बहादुर और काम करने वाला आदमी थामनै कड्यै कौनी मिलै। इसलिए जयप्रकाश को जीताकर संसद में भेजने का काम करें थारै सारे काम बणगै। उन्होंनें मतदाताओं से अपील की कि वे हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव मतदान में अपने वोट का सही इस्तेमाल करें और कांग्रेस इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीताकर भेजें तभी हरियाणा का विकास सम्भव हो सकेगा।
रोड़ शो में उमड़ा अपार जनसमूह को देखकर गदगद हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि आने वाली 25 मई को समझो भाजपा गई। जयप्रकाश को हिसार की जनता का पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी ने हमेशा झूठी जुमलेबाजी की राजनीति की है।
पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साउथ में साफ हो गई है, उत्तर भारत में हाफ यानी आधी रह गई है और इसका ग्राफ गिर गया है। पार्टी टिकटो के वितरण पर पूछे एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का फैसला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला है बाकी पार्टियों तो केवल वोट काटने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि जयप्रकाश भारी मतों से जीतेंगे क्योंकि पार्टी को 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा किये गये वायदे प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, 15 लाख खाते में डालने, किसानों की आय दुगनी करने, काला धन वापस लाने एवं अन्य लोक लुभावने वायदे झूठे साबित हो रहे हैं। रोड़ शो में उमड़ा अपार जनसमूह को देखकर गदगद हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि आने वाली 25 मई को समझो भाजपा गई। जयप्रकाश को हिसार की जनता का पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी ने हमेशा झूठी जुमलेबाजी की राजनीति की है। अब की बार लोग बीजेपी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व श्रम क्षेत्र एवं युवाओं व मजदूरों का बुरा हाल है। हर वर्ग बीजेपी की सरकार से दुखी है।

Leave a Reply