पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 16 मई (शीशपाल वर्मा): लोकसभा हिसार क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी आत्माराम विश्नोई ने आज बवानीखेड़ा, नारनौन्द और बरवाला का चुनावी दौरा किया और मतदाताओं को रोडरोलर के निशान का बटन दबा कर वोट देने की अपील की। श्री बिश्नोई ने अपने भाषण में मतदाताओं से अपील की कि किसी पार्टी का झण्डा-डण्डा मत उतारो, सभी का मान-सम्मान करो परन्तु वोट मुझे देना ताकि मैं आपके हितों की रक्षा कर सकूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी के उम्मीदवार हिसार लोकसभा के नहीं है वो बाहरी है और मैं आपके अपने लोकसभा क्षेत्र हिसार से हूं और मैं आपके सुख दुुख को अच्छी तरह से जानता हूं और मैं आपके बीच में रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.