जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप-मुख्यमन्त्री बनने पर हांसी नगर _ समाज ने बांटे लड्डू

जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप-मुख्यमन्त्री बनने पर हांसी नगर _ समाज ने बांटे लड्डू

नगर समाज हांसी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय बस अड्डा रोड, अमर मार्किट में भाजपा प्रधान अशोक ढालिया के नेतृत्व में जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप-मुख्यमन्त्री बनाये जाने पर लड्डू बांटकर अपने खुशी की अभिव्यक्ति की। ज्ञात रहे जगदीश देवड़ा जो मध्यप्रदेश की मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक बने है उन्हें भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के मन्त्रीमण्डल में उप-मुख्यमन्त्री पद का दायित्व दिया गया है। देवड़ा सातवी बार विधायक चुने गए है।कार्यकर्ताओं व जीनगर समाज को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रधान एवं जीनगर समाज के राष्ट्रीय प्रचार सचिव अशोक ढालिया ने कहा कि माननीय जगदीश देवड़ा जीनगर समाज से आते है वह मध्य प्रदेश में इतने लोकप्रिय है कि अबकी वह सातवीं बार विधायक बने है। ढालिया ने कहा कि 1 जुलाई 1957 को जन्मे देवड़ा की रूचि समाज सेवा और राजनीति में रही है वह पेशे से वकील रहे है व पार्टी की युवा मोर्चा, जिला महामन्त्री एवं जिला अध्यक्ष पद पर रहे है। इससे पूर्व भी वह कई बार मध्य प्रदेश सरकार में केबिनेट मन्त्री रहे है। ढालिया ने कहा कि आज जहां मल्हारगढ़ के अन्दर खुशी का माहौल है, उसी प्रकार पूरे भारत वर्ष के जीनगर समाज में उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थक ढोल नगाडो के साथ नारेबाजी कर रहे है एवं जगह-जगह मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी प्रकट कर रहे है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कनौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है व इस पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता अपने परिश्रम के बल पर बुलन्दियों को छू सकता है। कनौजिया ने कहा कि जगदीश देवड़ा के उप-मुख्यमन्त्री बनने से यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता की ही कद्र होती है न कि प्रक्रिमा करने वालों की।इस अवसर पर जीनगर समाज हांसी के प्रधान ज्ञानी राम डाबी, दया राम गेहलोत, आशा राम डाबी, बाबू लाल चौहान, चम्पा राम डाबी, मीडिया प्रभारी राजू चायल, उप-प्रधान श्याम डाबी, सूरजभान ढालिया, बनवारी डाबी, विनोद सपड़ा, शीतल सिंगला, ओ.पी. बागोरिया, सोनू जोया, महेन्द्र चौहान, पूर्व प्रधान राजू डाबी, सीता राम चायल, मदन जाटव, पप्पू चायल, माडू ढालिया, नरसी गेहलोत, लेखराज, रवि, दीपक डाबी, विक्की गेहलोत, राधेश्याम डाबी, कमल निर्वाण, पीयूष मित्तल, पवन मोली, कुम्भा चायल, प्रभु डाबी, शम्भु गेहलोत, गिरधारी चायल, बुधराम, देसराज औढ़, पंकज जाटव आदि उपस्थित थे।अशोक ढालिया को लड्डू खिलाते हुए अशोक कनौजिया एवं अन्य।

                    जारीकर्ता: अशोक ढालिया 
                            अध्यक्ष भाजपा मण्डल हांसी
                            मो. 9812600962

Leave a Reply

Your email address will not be published.