पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 9 जनवरी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से कांग्रेस जनसंदेश यात्रा शुरू करेंगी। 17 व 18 जनवरी को हिसार लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालने के बाद यह यात्रा भिवानी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी । हिसार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जनसंदेश यात्रा हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश इस यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। सैलजा ने कहा कि इस यात्रा
से 10 संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रणधीर सिंह धीरा, डॉ. अजय चौधरी, जगन्नानाथ, लाल बहादुर खोवाल, मुकेश सैनी, हरपाल बूरा, रामनिवास राड़ा, मास्टर हरि सिंह, भूपेंद्र गंगवा, राकेश तंवर, बालादेवी खेदड़, वीरभान महता, राजेश चाडीवाला, नवीन केडिया, शिव कुमार चागिया, हरि सिंह प्रभुवाला, एस. के. वर्मा, जोगीराम सिहाग, करण सिंह, सुशील
ढाका, सुरेंद्र वर्तिया, दारा सिंह, राजेश खंडेलवाल, कुरड़ाराम नंबरदार, कर्मजीत कौर, सुरेश प्रजापति, अंकित भूना, सुधीर गोदारा, मलकीत सिंह, वीरेंद्र सेलवाल, चंद्र हर्ष, कुलबीर सोहेल, आनंद जाखड़ व सुरेश मात्रश्याम सहित कई वरिष्ठ नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन के प्रधान विनय बिश्नोई, सचिव गौरव बेनीवाल, उपप्रधान विनोद कसवां, उपसचिव प्रवीन नैन, दक्षेश जाखड़, कोषाध्यक्ष कुलवंत सैनी एवं मंगतराम लालवास व नवनीत गोदारा भी मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से शुरू करेंगी कांग्रेस जनसंदेश यात्रा

Leave a Reply