मतदान हमें यह सिखाता है कि हमने किसककहा-भाजपा सरकार ने जनता के हित में अनेक योजनाएं शुरू करके धरातल पर उतारा

ो चुनना है और किसको हमें बाहर करना है : रणजीत सिंह

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 मई : हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि मतदान के दिन हमें यह बात अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि हमें किसको चुनना है और किसको बाहर करना है। मतदान के दिन ऐसा दिन है, जब हम अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुनकर लोकसभा में भेज सकते हैं। ऐसे में जनता को साफ छवि के नेता का चुनाव करना चाहिए, ताकि कोई गुंडागर्दी करने वाला व्यक्ति जनता के वोटों का नाजायज फायदा न उठा जाए। भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खरकड़ा में जनसभा करके वोटों की अपील कर रहे थे।  रणजीत सिंह ने कहा कि चौटाला ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में लोगों को योजना के तहत रहने के लिए मकान, इलाज के लिए आयुष्मान योजना सहित अनेक लाभकारी योजनाओं को शुरू किया गया, जिससे आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान हमें यह सिखाता है कि हमने किसको चुना है और किसको हमें बाहर करना है किसकी नीतियों पर चलना है और किसकी नीतियों का दरकिनार करना है। इस दौरान उनके मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, रणधीर सिंह धीरू, सीमा गैबीपुर, पूर्व विधायक वेद नारंग, बहादुर सिंह नंगथला, कपूर सिंह बेनीवाल, सरपंच वजीर सिंह, प्रकाश पूनिया, बलजीत सिंह सांगा, शिवलाल राजली, कुलदीप राजली, हरनारायण चहल, पूर्व सरपंच रामभगत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.