पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 20 मई : सामान्य चुनाव-2024 पारदर्शिता पूर्वक एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर हिसार लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण लघु सचिवालय के जिला सभागार में 21 मई को प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। 

    यह जानकारी देते हुए चुनाव व्यय पर्यवेक्षक वी पांडीराजा तथा रंजीत कुमार मधुकर ने कहा कि आमजन को किसी भी उम्मीदवार या उसके अधिकृत एजेंट के बारे में यह पता चलता है कि वह नकदी या शराब का वितरण मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कर रहा है तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 01662-234834, मोबाइल नंबर 9253643625, मोबाइल नंबर 9253643627 पर अवश्य  दें। चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हिसार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को सूचित करते हुए कहा है कि फील्ड में नियुक्त की गई टीम सभी जनसभा या रैली के व्यय एवं उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान किए जा रहे सभी व्यय का पूरा रिकॉर्ड रख रही हैं। प्रत्येक उम्मीदवार की यह भी जवाबदेही है कि वह चुनावी व्यय का ब्यौरा उन्हें दी गई, चुनाव व्यय पुस्तिका में प्रतिदिन अंकित करें तथा वे निर्धारित तिथि व समय अनुसार अपना व्यय रजिस्टर स्वयं अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से व्यय पर्यवेक्षक के समक्ष निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.