अशोक तंवर के पार्टी छोडऩे से नहीं पड़ेगा कोई फर्क : मनोज राठीभाजपा में महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई तो यहां भी रहने वाले नहीं तंवरभाजपा के पास नहीं 10 सीटों के लिए आदमी, दूसरे दलों को मिलाकर इज्जत बचाने के प्रयास में

अशोक तंवर के पार्टी छोडऩे से नहीं पड़ेगा कोई फर्क : मनोज राठीभाजपा में महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई तो यहां भी रहने वाले नहीं तंवरभाजपा के पास नहीं 10 सीटों के लिए आदमी, दूसरे दलों को मिलाकर इज्जत बचाने के प्रयास में

हिसार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राठी ने कहा है कि अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी छोडऩे से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अशोक तवर तो पहले भी कई पार्टियां बदल चुके हैं और अब अगर उसकी महत्वाकांक्षा भाजपा ने पूरी नहीं की तो वे भाजपा छोडऩे में भी देर नहीं लगाएंगे।
अशोक तंवर के पार्टी छोडऩे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज राठी ने कहा कि अशोक तंवर एक अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति है। जीवन में महत्वाकांक्षा होनी चाहिए लेकिन इतनी भी नहीं कि हर चुनाव में नई पार्टी में जाकर देखा जाए। कांग्रेस ने उनको प्रदेश अध्यक्ष व अन्य प्रकोष्ठों में बड़े-बड़े पद दिए थे, उन्होंने कांग्रेस को ही लात मार दी तो आम आदमी पार्टी में तो वे कुछ दिन पहले ही आए थे, उसमें कैसे रह सकते थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और हरियाणा में बच्चा-बच्चा आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली व पंजाब में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर रहा है। भाजपा व कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की तुलना में किसी भी राज्य में कोई काम नहीं किया।
मनोज राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के नाम से जानी जाती है जो विकास की राजनीति करती है। भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करती है और वैसे भी भाजपा का अस्तित्व अब हरियाणा से खत्म हो चुका है, इसलिए भाजपा  अब दूसरे दल के नेताओं को अपनी तरफ लाकर इस प्रयास में है कि कुछ इज्जत बच जाए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास लोकसभा चुनाव के लिए 10 सीटों पर प्रत्याशी भी नहीं है, भाजपा का प्रत्येक सांसद अपनी पार्टी से हरियाणा में नाराज है क्योंकि इन सांसदों की पिछले 10 साल से मनोहर सरकार ने कोई पूछ नहीं की और ना ही इन लोगों को मनोहर सरकार ने मान-सम्मान दिया। इसीलिए आज मनोहर सरकार के पास है लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव लडऩे के काबिल व्यक्ति नहीं है और वे दूसरे दलों के नेताओं को लोभ लालच देकर अपने दल में मिला रहे हैं लेकिन जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

फोटो संलग्न : मनोज राठी।

-जारीकर्ता
मनोज राठी, आप नेता
मोबाइल नंबर : 94662-48386

Leave a Reply

Your email address will not be published.