मांगों पर बनी सहमति, यूनियन ने आंदोलन किया स्थगित : नरेश गौतम

हिसार। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर किए जा रहे आंदोलन के चलते अधीक्षक अभियंता ने यूनियन शिष्टमंडल के साथ बातचीत करते हुए मांगों का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यूनियन ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
यह जानकारी देते हुए यूनियन के जिला प्रधान नरेश गौतम ने बताया कि यूनियन द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन किया जा रहा है। इसी आंदोलन के दबाव में अधीक्षक अभियंता द्वारा पत्र लिख कर संगठन के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि निमंत्रण पर यूनियन का शिष्टमंडल बातचीत के लिए पहुंचा। बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। बातचीत के दौरान संगठन द्वारा दिए गए मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन ने पिछले काफी समय से लंबित फील्ड कर्मचारियों की पदोन्नति और हरियाणा कौशल रोजगार के आधीन लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का अनुभव पोर्टल पर दर्ज करने की मांग को ठोस तथ्यों के साथ मजबूती से रखा। उन्होंने बताया कि बातचीत में अधिकारियों द्वारा संगठन की मांगों को सही मानते हुए जल्द ही फील्ड कर्मचारियों की पदोन्नति करने और पोर्टल पर अनुभव दर्ज करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद यूनियन ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
बातचीत में यूनियन शिष्टमंडल में जिला प्रधान नरेश गौतम, जिला सचिव अभयराम फौजी, उपप्रधान रामू शर्मा, पब्लिक हेल्थ ब्रांच के प्रधान दीपक लोट, सचिव विकास गोस्वामी, पवन शर्मा, सुरेंद्र चहल शामिल हुए।
जिला प्रधान नरेश गौतम और जिला सचिव अभयराम फौजी ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ द्वारा घोषित 4 फरवरी की रोहतक में राज्य स्तरीय रैली में मैकेनिकल वर्कर यूनियन के तीनों विंग जनस्वास्थ्य, भवन शाखा मार्ग एवं सिंचाई विभाग से जिला हिसार के सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

जारीकर्ता
नरेश गौतम
जिला प्रधान
94662-63672

Leave a Reply

Your email address will not be published.