मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्य्रकम आयोजित, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग-हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व जींद जिला के स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा-

हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व जींद जिला के स्कूलों की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। यहां के द आर्यन स्कूल में आयोजित इस मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता शिविर में सामाजिक व कानूनी विषयों तथा समाज मे फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, नारी स्वालंबन, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा आदि विषयों पर विभिन प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में स्किट, कविता गायन, भाषण, स्लोगन लिखना, पेंटिंग, डॉक्यूमेंट्री व पीपीटी आदि शामिल रही।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नारवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जबकि विद्यालय प्राचार्या अनिता भंडारी एवं मुख्य न्यायिक अधिकारी विशाल संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। फतेहबाद जिला संयोजक तरुण गैरा व मुकेश, सिरसा जिला संयोजक इन्द्र सैन व उषा गुप्ता तथा जींद से विकास चन्द्र विशेष रूप से टीम के साथ मौजूद रहे। जिला गणित विशेषज्ञ संदीप संधू व जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया कार्यक्रम मुख्य संयोजक रहे। कार्यक्रम का संचालन कर्मवीर शास्त्री ने किया।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नारवाल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क़ानून को समझने में तो सहायक हैं ही, साथ ही भविष्य के हमारे नागरिकों को भी सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करते है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कानूनी साक्षरता कार्यक्रमों में ली गई जानकारी को अपने जीवन में ढालें।
मीडिया प्रभारी विनोद धवन ने बताया कि कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हिसार प्रथम विजेंदर, खंड शिक्षा अधिकारी उकलाना कृष्ण वर्मा, जिला समग्र शिक्षा अभियान संयोजक प्रवीण महलोत्रा, प्राचार्य सुभाष चन्द्र, जिला कोर्डिनेटर संयोजक मनोज गर्ग, मैडम निर्मल बाला, मैडम नीरू बाला, सतिंदर, जगदीश चन्द्र, प्राचार्य हिसार कृष्ण दुआ, ओमप्रकाश, अनिल कुंडू व प्रवक्ता नितिका, सरोज बाला, प्रमोद मोर, कविता देवी, मुकेश बंसल, राहुल अरोड़ा, हरीश गांधी, सुनील प्रभाकर, विनय मल्होत्रा, आदर्श, सुनील दत्त, विनीता, नीलम यादव, रामधन, सुनील कड़वासरा व प्राचार्य विजेंदर पूनिया सहित, रामफल श्योराण प्राचार्या भिवानी रोहिला, शीतल मैडम, प्राचार्य अनिता मुंजाल, प्राचार्य सुरेश कुमार, प्राचार्या राजबाला मुकेश, मनोज, मानसी, प्राचार्या अनिता बाजिया, नीतू व सतीश बलमिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.