हिसार। भगवान परशुराम जन सेवा समिति एवं सर्व समाज ने भाजपा हाईकमान से राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स को कार्यकाल समाप्त होने पर फिर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज की इस मांग पर भाजपा हाईकमान को विचार करना चाहिए।
इस संबंध में ऋषि नगर स्थित भगवान परशुराम जन सेवा समिति कार्यालय में पंडित छबीलदास की अध्यक्षता में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान डॉ. डीपी वत्स के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि वे इस दौरान समाजसेवा के हर कार्य में तत्पर रहे वहीं उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता में पहुंचाने व उन्हें अमलीजामा पहनाने में भी अपना पूरा सहयोग दिया है। अब उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में ऐसे समाजसेवी व्यक्ति को फिर से राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए।
समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा, सतबीर बिसला एवं बलवान फौजी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद रहते हुए भी और इससे पहले एचपीएससी चेयरमैन रहते हुए डॉ. डीपी वत्स ने पूरी ईमानदारी से हर वर्ग के हित में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हजारों लोगों के आंखों के निशुल्क आप्रेशन करके उनकी मदद की है।ऐसे में सर्व समाज भाजपा हाईकमान से मांग करता है कि इस माह होने वाले राज्यसभा चुनाव के दौरान डॉ. डीपी वत्स का फिर से मनोनयन किया जाएगा।
बैठक में उपरोक्त के अलावा वेदप्रकाश शर्मा, तेलू ढांडा, जिलेसिंह, राजेश भारद्वाज, राममेहर शास्त्री, ज्ञानसिंह रंगा, अश्वनी शर्मा, नरेन्द्र पटवारी, पालाराम ज्याणी, रामअवतार सिहाग, सतपाल ठेकेदार, भूपसिंह सोनी, देवीलाल ज्याणी, रमेश ज्याणी, पवन बिश्नोई, देवेन्द्र धीमान व सुरेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो संलग्न : बैठक करते समिति पदाधिकारी व सर्व समाज के व्यक्ति।
-जारीकर्ता
योगेन्द्र शर्मा, संस्थापक
भगवान परशुराम जन सेवा समिति
मोबाइल नंबर : 9416867717

Leave a Reply