हिसार 5 फरवरी : कैमरी रोड स्थित दिग्विजय मैमोरियल स्कूल के छात्रों, स्टाफ और प्रबंधन ने बारहवीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी। उत्साह से परिपूर्ण माहौल में रविवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बारहवीं कक्षा के छात्रों का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और इसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जूनियर्स ने गायन, नृत्य, प्रेरक भाषणों और अभिनंदन आदि से अपने सीनियर्स को उनके आगामी जीवन व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार के फन गेम्स भी करवाए गए। ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने बारहवीं कक्षा के छात्रों और अध्यापकों को टाइटल देकर सम्मानित किया। बारहवीं कक्षा के छात्रों से स्कूल में उनकी शैक्षिक यात्रा के बारे में अपनी राय देने के लिए कहा गया।
चेयरमैन ग्रुप कैप्टन विक्रम सिंह राठौर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। डायरेक्टर स्मिता राठौर व प्रिंसिपल पायल विश्नोई ने स्कूल के आदर्श वाक्य ‘ज्ञान, बुद्धि, चरित्र, साहस’ के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह दिन सहपाठियों और शिक्षकों के साथ बिताए गए वर्षों के आनंदमय क्षणों को याद करने के लिए समर्पित एक उत्सव है। छात्रों को अपने भविष्य के प्रयासों के लिए खुद को कैसे तैयार करना चाहिए इस बारे प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। छात्रों को परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक टिप्स प्रदान किए। समारोह के समापन पर सभी छात्रों ने विदाई बुफे का आनंद लिया।
चित्र सहित।
जारीकर्ता
प्रिंसिपल
दिग्विजय मैमोरियल स्कूल,
कैमरी रोड, हिसार

Leave a Reply