विश्वमेंभारतसिरउठाकररहे, इसकेलिएतीसरीबारबनाएंमोदीसरकार : कैप्टनअभिमन्यु

विश्वमेंभारतसिरउठाकररहे, इसकेलिएतीसरीबारबनाएंमोदीसरकार : कैप्टनअभिमन्यु

हिसार। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि आने वाला वर्ष देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण वर्ष होगा। ऐसे में विश्वभर में हमारा देश सिर उठाकर जी सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को यहां के ग्रीन पैलेस में दीवाली मिलन कार्यक्रम में आए नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र से लोग आए हैं, जिनका स्वागत है और हमें जाते समय यहां से संकल्प लेकर जाएं कि हर समय देश के विकास की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए काम करें। भाजपा नेता ने यहां पर केन्द्र सरकार द्वारा साढ़े नौ वर्षों के दौरान किए गए ऐतिहासिक कार्यों का ब्यौरा दिया वहीं जनता से यह आह्वान करना भी नहीं भूले कि वे जातिवाद क्षेत्रवाद की राजनीति से बचकर रहें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में अपने परिवार जातिवाद तक सीमित रहने वाले लोगों ने जो षड़यंत्र रचा, उसके हम शिकार हो गए लेकिन इस बार जनता को सावधान रहना है। जनता को यह बात भलीभांति समझनी होगी कि जो व्यक्ति, जो नेता सर्वधर्म समभाव की भावना रखकर 36 बिरादरी के हित की बात नहीं सोच सकता, वह कभी अपनी बिरादरी का भी भला नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published.