;-प्रदेश की दसों लोकसभा की सीट भाजपा की होंगी, नायब सैनी प्रदेशाध्यक्ष:-
हिसार 06 फरवरी: सनातन गौरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों से जुड़े समाज सेवी हरीश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की व मौजूदा राजनैतिक के अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर है,जनता का रूझान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि ओर है,और प्रदेश की जनता लोकसभा की दस की दस सीटें जितवाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री देखेगी।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने गौरक्षा महासंघ के उद्देश्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन देश में हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी रक्षा की दिशा में अपनी अहम भूमि अदा करता है।
इस मौके पर गौरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सेवी हरीश वर्मा ने मौजूदा राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके संगठन की जो जिम्मेदारी होगी वे उसे बेखूबी से निभाएंगे।इस अवसर पर संगठन कि ओर से प्रदेशाध्यक्ष को गौमाता व बछड़े का स्वरूप भेंट किया
इस मौके पर गौरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी हरीश वर्मा, कुलदीप पहल के अलावा ओम प्रकाश मालिया जिला पार्षद,अजय धुँधवाल,जिला पार्षद,सुरेंद्र ढाका व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply