हिसार। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिला भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे आगामी लोकसभा व उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी महती भूमिका निभाने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अब जो पदाधिकारी बनें हैं, उन्हें उनके कार्यकाल में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए उनकी भूमिका ऐसी अलग नजर आनी चाहिए कि हमारा संगठन हम पर गर्व करें।
डॉ. आशा खेदड़ भाजपा जिला कार्यालय में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करके कार्यभार सौंपने उपरांत उन्हें संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है लेकिन पदाधिकारियों की जिम्मेवारी अधिक हो जाती है और वो भी ऐसे समय में जब हमारे सामने लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव हों। उन्होंने कहा कि हमें इन चुनावों में ऐसा कार्य करना है कि संगठन तो हमारे पर गर्व करे ही करे लेकिन हमें भी गर्व होना चाहिए कि हमने केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मालाएं डालकर स्वागत करते हुए बधाई दी और कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकरूपता से टीम भावना से काम करते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करें।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में रणधीर सिंह धीरू, एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, मीना शर्मा, तरूण जैन, जयबीर माजरा व संजीव रेवड़ी को उपाध्यक्ष, अशोक सैनी व आशीष जोशी को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कृष्ण सरसाना, नीरज देवी, दर्शनगिरी, संदीप गोयल, वैभव बिदानी व रमेश मिर्जापुर को सचिव, मुनीष गोयल को कोषाध्यक्ष, अशोक मित्तल को सह कोषाध्यक्ष, संजय सैनी को आईटी प्रमुख, रविन्द्र कालीरामन को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र सपड़ा को दोबारा से मीडिया प्रमुख व अमर पातड़ को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे।
फोटो बीजेपी 1, 2 व 3:-नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष और नवनियुक्त पदाधिकारी।
-जारीकर्ता
राजेन्द्र सपड़ा, मीडिया प्रमुख
मोबाइल नंबर : 9355557007

Leave a Reply