गांव बीड़ बबरान में राज्य सभा सांसद डॉ डीपी वत्स तथा बीड़ में वरिष्ठï नेता रणधीर पनिहार ने ग्रामीणों से किया जनसंवादहिसार, 18 जनवरी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वीरवार को गांव बीड़ बबरान तथा बीड़ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव बीड़ बबरान में राज्य सभा सांसद डॉ डीपी वत्स व प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र (वीरचक्र) तथा बीड़ में वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार ग्रामीण से रूबरू हुए।
 अपने संबोधन में सांसद वत्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार गरीबों और वंचितों की सरकार है, जो देश-प्रदेश में अंत्योदय और गरीब कल्याण की भावना से काम करते हुए गरीबों और वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके।
प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि देश के वंचित लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम किया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंचे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाईव प्रसारण के पश्चात गांव के मंदिर की सफाई भी की गई। उन्होंने गांव के लिए  पानी का टैंकर भी वितरित किया।
वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार ने बीड़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार अंतिम व वंचित व्यक्तियों के सपने पूरे करते हुए उनको समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य ही प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया और उसी दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं तो वे अब इस यात्रा के दौरान अपने गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर शशीकांत शर्मा, सतीश, शिव दयाल, नरेश नैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.