रिटायर्ड डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल बिशम्बर दयाल ने कांग्रेस भवन में की प्रेसवार्ता
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, १७ मई : इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में मेजर जनरल बिशम्बर दयाल वीएसएम (रिटायर्ड डिफेंस एक्सपर्ट) ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत की। मेजर जनरल बिशम्बर दयाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो अग्निवीर योजना चलाई है उससे फौज में भर्ती होने वाले युवाओं को भारी आघात लगा है। उन्होंने कहा कि १९४७ से लेकर आज तक हरियाणा के लोगों ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने फौज में महत्वपूर्ण सेवाओं में योगदान दिया है और इन्ही लोगों में से अधिकांश ने देशभक्ति की भावना से देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान तक दिया। १०वीं और १२वीं करने के बाद जो बच्चे सेना में भर्ती होना चाहते थे, भाजपा ने उन सभी बच्चों के सपना पर पानी फेरने का काम किया है। इस योजना के खिलाफ युवाओं में भारी रोष है। भाजपा सरकार ने युवाओं का हक छीनने का काम किया है। भाजपा सरकार में प्रजातंत्र के मायने ही खत्म कर दिए हैं। मेजर जनरल बिशम्बर दयाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस के सत्ता आने पर इस अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे और सेना के जवानों को पूरा मान-सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन कांग्रेस की ही देन है। भाजपा सरकार ने २०१४ से २०२२ तक नया स्कैल तक नहीं दिया जबकि महंगाई आसमान छू रही है।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देने का फैसला किया है। एक समय था जब सैना में ५६०० से ६००० भर्तियां होती थी और सभी प्रकार की सुविधाएं मिलती थी आज भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर सैना में भर्ती होने वाले युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का सेना में विशेष योगदान रहा है परिवार में एक युवक के भर्ती होने से पूरा परिवार सक्षम होता हैं लेकिन भाजपा ने अग्निवीर योजना चलाकर सब खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना का उद्देश्य बाहरी आक्रमणकारियों से देश की सुरक्षा करना है जबकि पुलवामा मामले की आज तक जांच नहीं हो पाई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्याकाल में सेना को तीन टैंक दिए और समुंद्री डेरे भी कांग्रेस की ही देन है। वर्ष २०१४ से पहले बहुत कुछ फौज के सम्मान में किया गया। वहीं आज भाजपा सरकार ने एक तरफ तो फौज की पेंशन बंद कर दी और दूसरी तरफ समाज उत्थान की बात करते हैं जो की बिल्कुल भी गले नहीं उतरती। भाजपा ने अग्निवीर योजना चलाकार फौज का मनोबल गिराने का काम किया है। हर साल ५६ हजार सैनिक रिटायर्ट हो जाते हैं लेकिन उस हिसाब से सेना में भर्तियां नहीं हो पाती। कांग्रेस सरकार आने पर युवाओं को खुली भर्तियों के माध्यम से सैना में सेवा का मौका दिया जाएगा और अग्निवीर योजना को खत्म करने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला टीटू, छतरपाल सोनी, जयप्रकाश के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंगला, बजरंग बंसल, देवेंद्र बामल, अमर गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply