जल्दी ही पाक अधिकृत कश्मीर होगा भारत का हिस्सा : डॉ. कमल गुप्ता

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 17 मई : जब से केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को समाप्त किया है। तभी से राज्य में  पथरबाजी औऱ आंतकवादी घटनाएं लगभग समाप्त हो चुकी है। यहां की अमन ओर शकुन की  जिंदगी देख कर पाक अधिकृत कश्मीर की जनता उद्देलित हो उठी है। वह भारत के साथ मिलना  चाह रही है। 1947 में पाकिस्तान ने धोखे से हमारा जम्मू- कश्मीर का बड़ा भूभाग छीन लिया था। मोदी सरकार का दृढ़ निश्चय है कि पाक अधिकृत वह भूभाग हम अवश्य वापिस लेंगे। यह बात आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने प्रोफ़ेसर कालोनी बूथ न. 89 में लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत चलो बूथ की ओर डोर टू डोर अभियान के दौरान कही। कार्यक्रम का संयोजन गगन शर्मा ने किया। डॉ. कमल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा के उम्मीदवार चोधरी रंजीत सिंग को राष्ट्र हित में वोट देंने की अपील की। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सत्तर वर्ष से ऊपर सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को उनके घर तक पहुंचाया जायेगा। इंद्रप्रस्थ कालोनी में नाथू राम जैन, रामपूरा मुहल्ला में विनोद गोयल व देवी भवन कालोनी में केशव सिंघल के आवास पर जलपान के साथ बूथ कमेटियों की बैठकें आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास जैन ने की मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप, अधिवक्ता रविन्द्र गोयल, सीए संजीव जैन, टेक चंद जैन मोहित गोयल, दीपक अग्रवाल, पंकज गुप्ता, ओम प्रकाश दुग्गल, प्रेम मसीहा व मनोज बुडाकिया, भीम सैन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.