पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री जयप्रकाश के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 मई को दौरा करेंगे। जिसमें मुख्यरूप से बालसमंद, नई अनाज मंडी आदमपुर और ढंढूर गांव में गुरुद्वारे के पास जनसमूह को संबोधित करेंगे और श्री जयप्रकाश के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रत्य़ाशी श्री जयप्रकाश के प्रैस मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंगला ने बताया कि बालसमंद में 11 बजे, नई अनाज मंडी आदमपुर में दोपहर 12 बजे और 1:30 बजे गांव ढंढूर में गुरुद्वारे के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ आदमपुर हलके के सभी वरिष्ठ नेतागण भी साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आदमपुर हलके दौरे को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।


Leave a Reply