मातृ दिवस को बनाया अनोखे अंदाज में मनाया, प्रकृति को बचाने का दिया संदेश

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 13 मई : महर्षि दयानंद एजुकेश एंड स्किल सेंटर आजाद नगर हिसार द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक बैग का प्रयोग कम करने और बंद करने के लिए कपड़े के बैग और जूट बैग गांव पंचायत गंगवा व आजाद नगर हिसार  में 1000 बैग बांटे, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति को घर-घर जाकर बैग दिए गए और पर्यावरण बचाने के लिए कपड़े के बैग का इस्तेमाल करने के लिए संदेश दिया ताकि प्लास्टिक का प्रयोग कम हो जिससे होने वाले प्रदूषण और जानवरों के मुंह में जाने वाले प्लास्टिक को रोका जा सके। इसमें पूरे गांव का सहयोग मिला। सभी ने पर्यावरण बचाने का  संदेश  दिया। इस पूरे कार्यक्रम में महर्षि दयानंद एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के डायरेक्टर अमन सोनी, समाज सेविका पायल सोनी और  सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के अध्यक्ष रोहतास वर्मा ने बैग उपलब्ध करवाए और विद्यार्थियों कविता, सविता, मानसी, मनीषा, सानिया, पायल, नैन्सी, प्रियंका , निशा और  वर्षा  ने पूरे गांव भर में सभी को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर महर्षि दयानंद एजुकेश सेंटर के डायरेक्टर अमन सोनी ने संदेश दिया कि हमें प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है इसलिए हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए। समाज सेविका पायल सोनी ने संदेश दिया कि प्लास्टिक के प्रयोग से हमारे पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचता ही है। बेहसारा गाय व अन्य पशु भी इसे खा लेते हैं। इसलिए जहाँ तक हो सके प्लास्टिक पोलेथिन का कम प्रयोग करके हमें कपड़े के या जूट के बैग का ही प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.