नई दिल्ली, 2 जून :  टी-20 वल्र्ड कप 6 जून यानी आज से शुरू हो चुका है। टी-20 वल्र्ड कप में 2012 के बाद अब ग्रुप स्टेज फॉर्मेट की वापसी हो रही है। इस बार 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में 2-2 टॉप टीमें सुपर-8 स्टेज में पहुंचेंगी। वहीं बाकी 3-3 टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी। 2007 के टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया, तब भी ग्रुप स्टेज में था। 2012 तक न फॉर्मेट बदला और न ही टीमें बढ़ीं। 2014 और 2016 में 14-14 टीमें हुईं। यहां 8 टीमों को सीधे सुपर-10 में एंट्री मिलीं, वहीं बाकी 6 में से 2 टीमों ने क्वालिफायर खेलकर सुपर-10 में जगह बनाई। 2021 और 2022 में सुपर-12 राउंड आया और टीमें बढ़कर 16 हुईं। यहां 8 टीमों को सुपर-12 में सीधे एंट्री मिलीं। वहीं बाकी 8 में से 4 टीमें क्वालिफायर खेलकर सुपर-12 में पहुंचीं। अब 2024 में फिर से ग्रुप स्टेज की वापसी हुई है और टीमें बढ़ाकर 20 कर दी गई हैं। सुपर 8 में भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड से हो सकता है।

28 दिन चलेगा टूर्नामेंट

टूर्नामेंट में 28 दिन तक 55 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में 2 से 18 जून तक 17 दिन में 40 मैच होंगे। सुपर-8 स्टेज में 19 से 25 जून तक 7 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे। 27 जून को दोनों सेमीफाइनल, वहीं 29 जून को फाइनल होगा।

अमेरिका के वेन्यू पर 16 मैच होंगे

टी-20 वर्ल्ड कप की होस्टिंग अमेरिका और वेस्टइंडीज को मिली है। अमेरिका के 3 वेन्यू पर कुल 16 मैच होंगे। न्यूयॉर्क में 8, वहीं डलास और फ्लोरिडा में 4-4 मैच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज के 6 वेन्यू पर कुल 39 मैच होंगे। बारबाडोस में 9, एंटीगुआ में 8, सेंट लुसिया में 6, गुयाना में 6, सेंट विंसेंट में 5 और त्रिनिदाद में भी 5 मैच खेले जाएंगे। गुयाना और त्रिनिदाद में एक ही दिन दोनों सेमीफाइनल, वहीं बारबाडोस में फाइनल होगा।

एक ही दिन में होंगे दो सेमीफाइनल मैच

भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन 27 जून को होंगे। लेकिन अमेरिकन और कैरेबियन टाइमिंग के हिसाब से पहला सेमीफाइनल 26 जून को रात 8 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।

जानिए… इंडियां में मैचों के प्रसारण का समय

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने भारतीय टाइमिंग के हिसाब से ही वर्ल्ड कप का शेड्यूल बनाया है। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के 40 मैच 6 अलग-अलग टाइमिंग पर होंगे। यानी कुछ मैच सुबह 5 और 6 बजे शुरू होंगे, वहीं कुछ रात 8, 9, 10:30 और 12:30 बजे भी शुरू होंगे। सुपर-8 स्टेज से सभी मैच सुबह 6 बजे या रात 8 बजे ही शुरू होंगे। अच्छी बात ये है कि सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बाद शुरू होंगे और सुबह 10 बजे से पहले खत्म भी हो जाएंगे। टीम इंडिया के सभी मैच तो रात 8 बजे ही शुरू होंगे। भारत अगर नॉकआउट स्टेज में पहुंचा तो भी मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे। इसी टाइम पर पिछले दिनों खत्म हुए आईपीएल के ज्यादातर मैच भी खेले गए थे।

सकते हैं ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.