हिसार के कीरतान गांव में 52 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, पोते को पटाखे दिला कर लौट रहा था घर, झगड़े में टूटेदांत

हरियाणा के हिसार के कीरतान गांव में 52 वर्षीय व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है व्यक्ति अपने
पोते को पटाखे दिलाने के लिए गांव के चौक पर गया था। जब वह वापस लौटने लगा तो इसी दौरान दो लड़कों ने
हमला कर दिया। घायल जंग बहादुर के दो दांत टूट गए वही सर में चोट लगी है। इसके अलावा नाक में फैक्चर
आया है। घायल जंग बहादुर को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई
है।

घायल जंग बहादुर ने बताया कि वह अपने 7 वर्षीय पोते को पटाखे दिलाने के लिए गांव के में चौक पर गया था
इसके बाद वह शराब लेने के लिए गांव की शराब की दुकान में गया वह शराब लेकर अपने पोते के साथ घर आ रहा
था इसी दौरान दो लड़कों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे पर हमला कर दिया।

झगड़े में टूटे दांत और नाक हुई फैक्चर

घायल के बेटे सनी ने बताया कि हमलावर अनिल और सोनू के साथ उसका पहले झगड़ा हो चुका है लेकिन इस
दौरान पंचायती तौर पर राजीनामा हो चुका है इसी रंजिश के चलते उसके पिता पर लाठी डंडों से हमला किया गया
है हमले में उसके पिता के दो दांत टूट गए हैं और तीन से चार दांत हिल रहे हैं वही नाक में भी फैक्चर आया है घायल
को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस पूरे मामले की सुचना दे दीं गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.