हिसार, 02 फरवरी।श्रम मंत्री अनूप धानक ने उकलाना हल्के की 7 सडक़ों की विशेष मरम्मत और सुधार हेतु 25 करोड़ रुपये खर्च की प्रशासनिक मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश का चंहुमुखी विकास करवाया जा रहा है। सडक़ें विकास की धूरी होती...
