हिसार, 6 अप्रैल : देश के एकमात्र त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट (सवाई माधोपुर) रणथंबोर राजस्थान ने हिसार के विख्यात कलाकार डॉक्टर राजेश जांगड़ा व डॉक्टर गीता जांगड़ा को Óशाश्वत श्रीÓ कला पुरस्कार से नवाजा है। ट्रस्ट द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित कर राष्ट्रस्तरीय दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
