अग्रोहा में बिजली व पानी की बड़ी भारी किल्लत के कारण जनता में बड़ी भारी नाराजगी : बजरंग गर्ग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 2 जून :   वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अग्रोहा बिजली व पानी की भारी कमी पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग में मंदिर में पूजा-पाठ करने के उपरांत कहा कि अग्रोहा में बिजली व पानी की भारी किल्लत है। यहां तक की खेतों को पानी तो देना दूर की बात पीने के लिए भी जनता को धक्के खाने पड रहे हैं। यहां तक की जो भी पीने का पानी आ रहा है वह ठीक नहीं है। पीने के पानी ठीक ना होने के कारण जनता बीमार हो रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भारी गर्मी को देखते हुए सरकार को बिजली व पानी का प्रबंध करना चाहिए और पीने का पानी साफ नहर का सप्लाई देना चाहिए जो सरकार नहीं दे रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा में करोड़ों रुपए की लागत से बरसाती नाले के निर्माण करवाया हुआ हैं मगर सभी बरसाती नाले पूरी तरह से बंद पड़े हैं। आगे बरसात का मौसम है थोड़ी सी बरसात में अग्रोहा में पानी भर जाता है। अग्रोहा में पानी की निकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं है और सड़के पूरी तरह से टूटी पड़ी है जबकि अग्रोहा में सरकार की तरफ से कोई मूलभूत सुविधा तक नहीं है। सरकार को बरसात के मौसम को देखते हुए तुरंत प्रभाव से बरसाती नालों की साफ सफाई करनी चाहिए और बरसाती पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अग्रोहा के  विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए और हर प्रकार की मूलभूत सुविधा की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर चूडिय़ां राम गोयल, ऋषि राज गर्ग, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, एनके गोयल, पवन गर्ग, रवि सिंगला, अनंत राम अग्रवाल, सुरेंद्र मित्तल फतेहाबाद, महेश अग्रवाल मथुरा, अंजनी गोयल सिरसा आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.