अयोध्या में श्री राम मंदिर भारतीय समाज को हमेशा- हमेशा ऊर्जा देने का काम करता रहेगा : डॉ. कमल गुप्ता

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, १9 मई : हम सबने देखा है कि 2014 से पहले कांग्रेस राज में रसोई गैस सिलेण्डर के लिये गृहणियों को लंबी- लंबी लाइनों में कई- कई घंटों तक खड़ा रहना पड़ता था। गैस की काला बाजारी आम बात थी।अब मोदी के राज में  घर बैठे एक फोन काल पर आपको रसोई गैस उपलब्ध होती है। बिजली का बुरा हाल था। कई- कई घंटों के लंबे कट लगते थे। अब अधिकतम समय बिजली उपलब्ध रहती है। यह बात आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर के कई स्थानों पर बूथ स्तर की बैठक लेते हुए कही। बड़वाली ढाणी में महेंद्र बंसल, चंदूलाल गार्डन में सचिन सैनी, बड़वाली ढाणी में राजेंद्र सैनी, गुरुद्वारा डोगरा मुहल्ला में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने बैठकों का संयोजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार के प्रयासों से ही संभव हो सका है। भगवान श्री राम न केवल अपने घर लौटे हैं एक ऐसे भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो भारतीय समाज को हमेशा हमेशा के लिए महान ऊर्जा देने का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कल होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भारी संख्या में पहुंचे। भाई चरण जीत सिंह औऱ भाई गोविंद बेदी ने भाभड़ा बिरादरी की ओर से भाजपा उम्मीदवार रंजीत सिंह को अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल कर मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, सुनील वर्मा, पूर्व पार्षद रेखा सैनी, श्याम लाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.