अशोक मंगालीवाला ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कहा-पर्यावरण संरक्षण के लिए हर इंसान पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लें

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 जुलाई : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जनसेवक अशोक मंगालीवाला ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर पार्क में पौधारोपण के लिए मंगालीवाला अपनी टीम के सदस्यों व समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने कई पौधे लगाए और उनकी देखभाल के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर मंगालीवाला ने कहा कि पर्यावरण बनाए रखने के लिए पौधारोपण नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को विभिन्न माध्यमों से अनेक उपहार दिए हैं। फल, अनाज, वनस्पति, लकड़ी व औषधि सहित अनगिनत वस्तुएं इंसान प्रकृति से ही ग्रहण करता है। इसके बावजूद मनुष्य अपने स्वार्थ में प्रकृति के विनाश पर तुला है। ग्लोबल वार्मिंग से अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ये समस्याएं धीरे-धीरे और बढ़ती जाएंगी। इसलिए हर इंसान को पौधे लगाने चाहिए और उनकी समुचित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.