पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 25 जून : आर्ट ऑफ लिविंग की हिसार इकाई द्वारा 22 से 25 जून तक आयोजित 13-18 वर्ष के बच्चों के लिए मेधा योग का समापन आज हुआ। शिविर का समय प्रात: 8 से 11 का रखा गया था। स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि शिविर का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस सेंटर, मकान नं. 3222, सेक्टर- 14, पार्ट-2 में किया गया था जिसका संचालन आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका मंजू पूरी द्वारा किया गया। नीरज गुप्ता ने हर्षजनक एक अन्य जानकारी देते हुए बताया कि आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक, वैश्विक आध्यात्मिक गुरू और मानवतावादी, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर का आइसलैंड के प्रधानमंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन ने रेक्जाविक में जोरदार स्वागत किया। उनकी बैठक में यूरोप में वर्तमान शांति स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता और सामाजिक समृद्धि के लिए व्यक्तिगत कल्याण को केंद्र में रखने के महत्व पर बल दिया गया।

Leave a Reply