उकलाना हलके को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : बृजलाल 

 ढाड गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजलाल का हुआ जोरदार स्वागत

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 जुलाई :  जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उकलाना हलके के गांव ढाड का दौरा किया व आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुजुर्गों व ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गांव में जगह-जगह उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया व अनेक जगह उनके सम्मान में जलपान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि उकलाना हलके की जनता की एक ही आवाज है कि दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएंगे और उकलाना को विकास के पथ पर लेकर जाएंगे। बृजलाल ने कहा कि जिस प्रकार से सभी जगह लोगों का प्यार, समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है उससे यह साबित हो गया है लोगों का पूरा रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है और जनता का मन भाजपा से पूरी तरह से भंग हो चुका है। बृजलाल ने कहा कि उकलाना हलका को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए आप सभी कांग्रेस पार्टी का साथ दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.