एससी/एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय : प्रमोद बागड़ी

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 अगस्त : इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व इनैलो पार्टी प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र हल्का हिसार एडवोकेट प्रमोद बागड़ी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति के आरक्षण में कोटे में से कोटा निर्धारित करने को दिए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने आज एक बयान जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट से अनुसूचित जाति के एक बड़े हिस्से को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजातियों के आरक्षण का फायदा उनमें शामिल कुछ ही जातियों को मिला है। इससे कई जातियां पीछे रह गई हैं। इनेलो नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐसी जातियां के लिए एक बड़ी उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र व राज्य सरकार को अनुसूचित जाति में शामिल सभी जातियों की जनगणना करनी चाहिए और उसी के अनुसार उनको आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय अनुसूचित जाति की जनसंख्या कुल जनसंख्या का लगभग 35 प्रतिशत है परन्तु  उनको 22.5 प्रतिशत की बजाय 35 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.