हांसी हलके के दर्जनों गांवों का जयप्रकाश ने किया दौरा
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 17 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने हांसी हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत गांव घिराये से की। इसके बाद चनैत, भाटला, धर्मपुरा, कुलाना, लालपुरा, ढाणी कुतुबपुर, गुर्जरखेड़ा, रामायण, देपल, मामनपुरा और ढंढेरी गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। अनेक गांवों में जयप्रकाश को ट्रैक्टर पर बिठाकर सैंकड़ों वाहनों के साथ चुनावी सभा तक ले जाया गया। इस दौरे में हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, प्रेम मलिक, सुमन शर्मा, तेलूराम जांगड़ा, रतन बडग़ुज्जर, जयसिंह पाली, हरपाल बूरा, मोहित मलिक, आशीष मलिक उमरा, जस्सी झील सहित अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का गांव चनैत में भव्य स्वागत किया ग्राणीमों ने कहा कि चनैत गांव में आपका एकतरफा माहौल है। वहीं जयप्रकाश ने कहा कि चनैत गांव एहसान मैं कभी नहीं भूलूंगा हमेशा आप लोगों के साथ खड़ा मिलूंगा। जयप्रकाश ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर किसानों के सभी कर्जे माफ किए जाएंगे। रामायण ढंढेरी, देपल आदि गांव का किसान आंदोलन में भारी योगदान रहा है और इन्होंने भारी कुर्बानियां दी है, इन कुर्बानियों को बेकार नहीं जानने दिया जाएगा। देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए कांग्रेस पार्टी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन इलाकों में विकास कार्य करवाने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार यहां की विकास की गंगा बहा देंगी। उन्होंने कहा कि देश में पूंजीपतियों की सरकार है इस सरकार में कोई भी वर्ग अत्याचारों से बचा नहीं है, सभी वर्ग इनकी गलत नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम कांग्रेस सरकार की देन है और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा में प्रति व्यक्ति 600 रुपये मजदूरी देने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply