पाठकपक्ष न्यूज
चंडीगढ़, 21 अगस्त : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने जारी एक बयान में बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार विकास के नाम पर घोटालों की सरकार है। बीजेपी सरकार में पिछले दस सालों में हरियाणा में एक के बाद एक घोटाले होते रहे पर कार्रवाई किसी में भी नहीं हुई। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद पाई-पाई का हिसाब होगा और घोटालों में संलिप्त नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में घोटालों के सिवाय कुछ नहीं हुआ। दस साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कभी करनाल, फरीदाबाद व गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर तो कभी विकास कार्यों के नाम प्रदेश में घोटाले होते रहे है।

Leave a Reply