पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 30 जून : पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शम्मी नागपाल ने हिसार वासियों व सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे राजगुरु मार्केट स्थित भवन में डिस्पेंसरी स्थापित करने का इरादा रखते हैं। इसके अतिरिक्त यदि सरकारी सहायता प्राप्त हुई तो नेचुरोपैथी केंद्र भी स्थापित करने का प्लान है। आज पंजाबी भवन सेक्टर 14 में हवन यज्ञ के बाद नए पदाधिकारियों ने पद ग्रहण से पूर्व निष्ठा से सेवा करने की शपथ ली। ज्ञात रहे कि सर्वश्री शम्मी नागपाल अध्यक्ष, आरके मेहता उपाध्यक्ष, राकेश चौपड़ा महासचिव, विजय नागपाल सह सचिव, तिलक राज आहुजा कोषाध्यक्ष चुने गए थे। समारोह का शुभारंभ पंडित अश्वनी शर्मा ने हवन यज्ञ से किया। सर्वेश्री यज्ञदत्त सेतिया, नरेंद्र पाल मिगलानी, राजेंद्र लिखा, बंसीलाल कटारिया, अशोक ग्रोवर, बलदेव ग्रोवर, गोकुलचंद नारंग, अश्वनी नारंग, पीएन गिरधर, नवीन सेतिया, लीला कृष्ण चौपड़ा, जितेंद्र भारती, नरेश मेहता, यक्ष नागपाल, सुरेश नागपाल, ब्रह्म नागपाल, अमित कटारिया, आरके कात्याल, जगदीश कटारिया, पंकज मेहता, अशोक असीजा, रिंकल बतरा, अनिल पोपली, भूपेंद्र मदान, पीपी तनेजा, हरिश जुनेजा, तिलक असीजा, नरेंद्र मुटरेजा, जगदीश असीजा, विजय गांधी, हरिश बजाज, महेंद्र टुटेजा, राजेश पाहवा, वेद अरोड़ा, जितेंद्र मलिक के अतिरिक्त श्रीमति अंजली नागपाल, श्रीमति पूनम नागपाल श्रीमति शकुंतला आहुजा ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply