पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 29 मई : निकटवर्ती गांव बनभौरी बरवाला में अंतरराष्ट्रीय वैदिक पीठ बनभौरी के संस्थापक एवं हरियाणा जन चेतना पार्टी के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें समाज से जुड़े हुए प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर सुरेंद्र कौशिक बनभौरी ने गर्मियों में बढ़ते तापमान को लेकर व पर्यावरण पर चिंता जताई। बढ़ते तापमान की गंभीरता को देखते हुए, सर्व समिति से फैसला लिया कि चलते वर्ष में प्रदेश के कोने-कोने में अत्यधिक छायादार पेड़ लगाए जाएंगे इसी को लेकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए टीम का गठन किया जाएगा जो पेड़ पौधे उपलब्ध करवाएगी। ताकि जितने अधिक पेड़ लगाए जाएंगे उतना ही तापमान पर प्रभाव पड़ेगा। इससे पूर्व में भी वैदिक पीठ द्वारा कोरोना कॉल में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का काम किया जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के विवाह में सहयोग समय पर समय पर स्वास्थ्य कैंप और हर प्रकार से जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुंचने का भरपूर प्रयास किया। बैठक में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र चाहर प्रीतम दलाल महिपाल शर्मा राजेश चाहर मनजीत चाहर, खुशीराम कौशिक, धर्मवीर चौधरी, योगेंद्र शर्मा, हवा सिंह, कश्मीरी वाल्मीकि, रामपाल सोनी, सत्यवान गोस्वामी, मदन सिंह रामनिवास गोस्वामी, धर्मवीर वाल्मीकि, ऋषि पाल, कुलबीर गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply