पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 18 अगस्त : ‘एक पौधा मां के नामÓ अभियान के तहत आज गांव आर्य नगर में सुरेंद्र प्रधान ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर त्रिवेणी लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुरेन्द्र प्रधान ने कहा कि वे अपने बुजुर्गों की याद में हर साल एक त्रिवेणी लगाते हैं। ‘एक पौधा मां के नामÓ जैसे नेक कार्य को हर इंसान को निभाना चाहिए, इससे मां की भी याद रहेगी और वृक्षारोपण भी बढ़ेगा तथा हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा। इस मौके पर सुरेश, राजेंद्र कुमार, बलवान, संतोष कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply