पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 27 मई : लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन पर विश्वास जताने का काम किया है। जनता के इस समर्थन से कांग्रेस व इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। यह बात आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने एक बयान जारी कर कही। बयान में उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को मोदी की गारंटी की बजाय कांग्रेस पार्टी की गारंटी पर विश्वास है। जनता जानती है कि मोदी की गारंटी केवल जुमला है। जनता भाजपा के जुमलों पर पहले ही विश्वास कर पछता रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा को नकार चुकी है और कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करेगी।
Leave a Reply