प्रदेश में 100 यूनिट बिजली का बिल 200 रुपए होगा
पाठकपक्ष न्यूज
चंडीगढ़, 17 जून : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को अंबाला से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ करते हुए बिजली उपभोक्ताओं के लिए 2 बड़ी घोषणाएं की गई। सीएम ने कहा कि बिजली के बिल में मंथली मिनिमम चार्ज को सरकार ने खत्म कर दिया है। अब लोग जितनी बिजली खर्च करेंगे, उतना ही बिल आएगा। सरकार ने ये भी फैसला किया है कि जो लोग 10 यूनिट से 100 यूनिट बिजली खर्च करते हैं, उन्हें सिर्फ 200 रुपए ही बिल देना होगा। बता दें कि 1,80,000 से कम की वार्षिक आय वाले परिवार इस योजना के तहत मुफ़्त में इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। 180000-300000 तक की वार्षिक आय वाले परिवार को इस योजना के तहत बीस हज़ार रुपया की सब्सिडी मिलेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला, करनाल और हिसार जिले के लाभार्थियों को योजना के प्रमाण पत्र सौंपे। सीएम ने योजना के शुभारंभ के मौके पर कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री ने इस योजना का अयोध्या में शुभारंभ किया था। पीएम ने इस योजना के जरिए अंत्योदय परिवार के गरीब लोगों के लिए घरों में उजाला करने का काम किया है। प्रधानमंत्री हमेशा ये सोच रही है कि अंतोदय को मजबूत करना है। इस योजनाओं के जरिए पीएम ने देश के गरीब लोगों को सशक्त करने का काम किया है। अंबाला में हुए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राई विधानसभा से विधायकी से इस्तीफा दे चुके बिजली मंत्री रणजीत चौटाला भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि केंद्र की इन योजनाओं को हम हरियाणा में 100 फ़ीसदी तक धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। हमने हमारा गांव जगमग गांव शुरू किया, पहले 24 घंटे बिजली देने के लिए रैलियां निकाली जाती थी।
हमने योजनाबद्ध तरीके से हर घर में बिजली पहुंचाई है। डबल इंजन की सरकार ने झूठ की राजनीति पर विराम लगाया है। प्रदेश में सभी 10 हॉर्स पावर की मोटर सोलर पावर से जोड़ रहे हैं। इससे किसानों का बिजली का बिल जीरो आएगा। सीएम ने कहा कि हम ग्रीन एनर्जी पर तेज गति से कम कर रहे हैं। इस योजना के तहत जितने भी लाभार्थी हैं, वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ ले सकेंगे। इस योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा। सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत सोलर प्लेट सरकार की सहायता से लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रामलला के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पाठकपक्ष न्यूज
चंडीगढ़, 17 जून : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अम्बाला से अयोध्या धाम के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस में 38 तीर्थ यात्री सवार थे, जो श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम के दर्शनों के लिए मां अम्बा की पवित्र भूमि से जत्था रवाना किया है। एक लंबे समय बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए प्रदेश के लाखों श्रद्धालु निशुल्क रूप से देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर से अब तक 7 एसी वोल्वो बसे प्रदेश सरकार की तरफ से रवाना की जा चुकी है और सैंकड़ों यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। इस अनोखी योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply