फिर 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, अभी दिन और सताएगी लू, फल-सब्जियों के रेट बढ़े

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 17 जून : कुछ दिन पहले आए अंधड़ और हल्की बारिश के बाद फिर तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।  झुलसाने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव ने एक बार फिर से अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। दिन और रात का तापमान एक बार फिर उफान पर है। हिसार व आसपास के क्षेत्र में मरूस्थलीय पश्चिमी हवाओं ने आमजन को बेहाल किया हुआ है। तापमान बढऩे और लू के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, बारिश न होने के कारण फलों और सब्जियों के रेट आसमान दू रहे हैं। पिछले 15 दिन की बात करें तो फलों और सब्जियों के रेट लगभग दोगुने हो गए हैं। अभी दो दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। दो दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को मौसम का मिजाज बदलेगा। तापमान बढऩे के साथ ही िबजली की खपत भी बढ़ी है। बिजली खपत सर्कल में 110 लाख यूनिट प्रतिदिन से ऊपर पहुंच चुकी है। जो दस दिन पहले तापमान कम होने के चलते 93 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी। सेंट्रल पाकिस्तान पर बना पश्चिमी िवक्षोभ, 19 जून को बूंदाबांदी संभावित पर्यावरण क्लब राजकीय कॉलेज नारनौल के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सेंट्रल पाकिस्तान के ऊपर आएगा। इसकी वजह से एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब और उसके आसपास बनेगा और एक निम्न दबाव की रेखा पंजाब से लेकर दक्षिणी पूर्वी उत्तराखंड तक जाएगी। 18 जून की रात से पंजाब के पश्चिमी जिलों में और 19 से 21 जून के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.