बड़ों की सेवा और सम्मान करने से आयु, बल, कीर्ति और बुद्धि की वृद्धि होती है : कमल गुप्ता

बड़ों की सेवा और सम्मान करने से आयु, बल, कीर्ति और बुद्धि की वृद्धि होती है : कमल गुप्ता

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 11 अगस्त :  स्त्री आर्य समाज हिसार द्वारा श्रावनी पर्व महोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि बड़ों का अभिवादन करने से मनुष्य की आयु, बल, कीर्ति और बुद्धि में वृद्धि होती है। उन्होंने वैदिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने आर्य समाज को 200000 रूपए अनुदान देने की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेविका पंकज संधीर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी। आर्य समाज की कार्यकारी प्रधाना योगिता राजपाल, सीमा मल्होत्रा, राकेश काठपालिया, चंद्रकांता लांबा, सुदेश सरदाना आदि ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया। डॉ प्रमोद योगार्थी ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर रामचंद्र गुप्ता, प्रमोद लांबा, लोकेश असीजा, सुनील वर्मा, सुरेश धूपवाला तथा विजय आर्य आदि भी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.