भारती विद्या मंदिर स्कूल में रीति-रिवाज के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 18 अगस्त :  भारती विद्या मंदिर स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में कक्षा प्रथम से नौवीं तक राखी बनाना प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर इस पर्व की शोभा बढ़ाई। स्कूल की सभी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और छात्रों ने अपनी बहनों को उपहार दिए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निष्ठा शर्मा ने सभी बच्चों को राखी के पर्व का महत्व बताया। उन्होंने बताया भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र व प्यारा होता है और रक्षाबंधन बहन की रक्षा की प्रतिबद्धता का दिन है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हमें रिश्तों की अहमियत को समझना चाहिए और पूरी शुद्ध भावना से इन रिश्तों को निभाना चाहिए। अंत में उन्होंने स्कूल के सभी अध्यापक गण व बच्चों को रक्षाबंधन के त्यौहार की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.