पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 1३ जून : भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों में से एक सेवा कार्य के तहत भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा हिसार द्वारा एक नया स्थायी प्रकल्प शुरू किया गया था जिसके तहत मोक्ष धाम ऋषि नगर में नि:शुल्क जल सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए स्टेनलेस स्टील की इंसुलेशन वाली ट्रॉलियां बनवाई गई जिनसे ठंडे पानी की 200 मि.ली. वाली बोतलें मोक्ष धाम मे आने वाले सभी लोगों को जल सेवा की रूप में दी जाती हैं। शाखा सचिव संजीव गोयल ने बताया कि इसी कड़ी मे वीरवार को सुबह 7.30 बजे तीसरी ट्रॉली बस स्टैंड हिसार में दी गई जिसका लोकार्पण गौतम सरसाना निवर्तमान मेयर नगर निगम हिसार द्वारा अनिल जैन टीनू निवर्तमान पार्षद व हुकमचन्द गोयल भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम प्रांत के (प्रांतीय संयोजक भारत को जानो) की गरिमामई उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज से प्रदीप व अन्य कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रॉली शाखा सदस्य एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष अमर गोयल ने भेंट की।
उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प के संयोजक राजेश जैन ने वहां उपस्थित सभी का स्वागत किया व बताया कि भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा इस तरह के अनेक कार्य करके समाज की सेवा कर रही है व आगे भी निरंतर सेवा, संपर्क व सहयोग के कार्य करती रहेगी। जल सेवा प्रकल्प प्रमुख आशीष जैन एडवोकेट व प्रवीण बंसल के साथ शाखा के अन्य सदस्य संजीव गोयल शाखा सचिव, मनीष जैन, नरेश बंसल, प्रेम कश्यप, अशोक शर्मा, आशीष लोहिया, सीता राम मंगल, मुरारी लाल सिंगल, रमेश गोयल, सुमित मित्तल, अशोक तिलकधारी, मनीराम बंसल, मांगेराम गुप्ता, जितेंद्र गर्ग, अरुण शर्मा व कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। शाखा के कार्यकारिणी सदस्य अमर गोयल इस प्रकल्प में विशेष सहयोगी रहे।
Leave a Reply