पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 24 जुलाई : शिव कॉलोनी स्थित मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को येलो कलर डे सेलिब्रेट किया गया। इसमें बच्चों को बताया गया कि येलो कलर सनसाइन, होप, हैप्पीनेस, एनर्जी का प्रतीक स्कूल परिसर को पीले रंग के गुब्बारों एवं अलग-अलग कटआउट्स से सजाया गया था। गतिविधि इंचार्ज नेना वर्मा ने बताया कि इस गतिविधि को कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पीले रंग की पहचान कराना रहा। बच्चों को पीले रंग से जोडऩे व समझाने के लिए सूरज, नीबूं, मधुमक्खियों व सूरजमुखी, आम आदि पीले रंग के वस्तुओं के बारे में बताया गया। निदेशिका मनीषा जांगडा ने कहा कि पीला रंग उमंग व उत्साह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चे रंगों का ज्ञान सीखते हैं और खेल-खेल में बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।

Leave a Reply