पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 1३ जून : राज्यस्तरीय रग्बी फुटबॉल चैम्पियनशिप में राजकीय उच्च विद्यालय किरोड़ी की लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। वीरेंद्र पीटीआई ने बताया कि यह राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप जींद के रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई थी। स्कूल की लड़कियों ने चरखी दादरी को हराकर राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन लड़कियों के स्वागत में ग्राम पंचायत द्वारा आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सरपंच तेलू राम ने खिलाडिय़ों को मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया। कोच सोनू व कोच भूरिया को भी सम्मानित किया गया। वीरेंद्र पीटीआई के नेतृत्व में अनेक खिलाडिय़ों ने नेशनल व राज्य स्तर पर अनेक मैडल प्राप्त किए हैं। रेनू ने गतका में नैशनल मेडल, राजगुरु ने गतका में नैशनल मेडल, विक्रम नैशनल मेडल गतका, ज्योति स्टेट मेडल, डोजबॉल व रग्बी फुटबॉल में, नीलम स्टेट मेडल डोजबॉल में, तमन्ना रग्बी फुटबॉल, सोनू स्कूली स्टेट मेडल कबड्डी में, सोनिया स्टेट मेडल रग्बी फुटबॉल में, आशु स्टेट मेडल रग्बी फुटबॉल में, रिंकी स्टेट मेडल, तमन्ना सीनियर स्टेट मेडल रग्बी फुटबॉल में, निधि, मनीषा, अश्विन, राहुल, लक्ष्य आदि ने अपने गांव का व जिले का नाम प्रदेश में चमकाने का कार्य किया है। इस मौके पर धर्मपाल मास्टर, राजेश, फूल चंद, बलवान, ईश्वर, राकेश, ऋ तिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply