शांति मिशन हॉस्पिटल में 312 मरीज ने करवाया चेकअप

-पाठकपक्ष न्यूज- 

हिसार, 11 अगस्त :  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शांति मिशन अस्पताल में फ्रि चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जनरल सर्जरी, सामान्य रोग एवं मेडिसिन रोग, दंत रोग, मानसिक रोग, हड्डियों रोग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 312 मरीज ने चेकअप करवाया। डायरेक्टर डॉक्टर वीर सिंह यादव ने बताया कि कैंप में उनके साथ डॉ. पंकज सिंगला, डॉ. अजय कड़वासरा, डॉ. सीमा चौधरी एवं डॉ. मीनू की टीम ने मरीजों का चेकअप किया। कैंप में जनरल सर्जरी, सामान्य रोग एवं मेडिसिन रोग, दंत रोग, मानसिक रोग, हड्डियों का रोग एवं अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को फ्री में परामर्श दिया गया। सभी रोगों के बारे में जागरूक भी किया गया। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया गया। डॉक्टर वीर सिंह यादव ने कहा कि भविष्य में इसी प्रकार की फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीज लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.